कैलाश पर्वत की थीम पर सजा घर का गणेशोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर इस बार घर-घर बप्पा के स्वागत की झलक निराली दिखाई दे रही है। इसी क्रम में शहर के दूध डेयरी क्षेत्र स्थित बडोदिया परिवार ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत भव्य सजावट के साथ किया है। इस बार सजावट का मुख्य आकर्षण कैलाश पर्वत की थीम रही, जिसने हर आने वाले श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध कर दिया। सजावट में भगवान शिव के पावन धाम कैलाश पर्वत का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया है। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां, गुफाएं और प्राकृतिक सौंदर्य का सुंदर संयोजन देखने लायक है। भगवान शंकर के त्रिशूलों से की गई सजावट इस थीम को और भी दिव्य बना रही है। गणपति बप्पा को इस पवित्र पर्वत पर विराजित किया गया है, जिससे भक्तों को ऐसा अनुभव हो रहा है मानो वे स्वयं भगवान शिव-पार्वती के धाम में पहुंच गए हों। क्षेत्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भक्त इस अद्भुत झांकी को देखकर आनंदित हो रहे हैं। श्रीमती हर्षाली संदीप बडोदिया ने बताया कि गणपति बप्पा की इस अनूठी सजावट ने पूरे मोहल्ले को आकर्षण का केंद्र बना दिया है और लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए घर पहुंच रहे हैं। इस सजावट को परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर तैयार किया, जिसमें बालक उत्कर्ष बडोदिया का विशेष सहयोग रहा। चतुर्थी से ही प्रतिदिन गणेश आरती, पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के जयघोष गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Views Today: 6

Total Views: 634

Leave a Reply

error: Content is protected !!