पिनेकल स्कूल में भगवान गणेश को चढ़ाया 56 भोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल स्कूल में गणेशोत्सव के दौरान शुक्रवार को भगवान गणेश को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आरती कर जयकारे भी लगाए। संस्था की संचालक  सुल्ताना खान ने बताया कि ईश्वर के प्रति आभार, प्रेम एवं विनम्रता व्यक्त करने के लिए भोग लगाया जाता है, इसके बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है, यह मानसिक शांति प्रदान करता है। इस दौरान गणेशोत्सव का महत्व भी बताया गया। आरती के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान शिव पार्वती, गणेश सहित भगवान की सजीव झांकी  प्रस्तुत की, उनकी प्रस्तुति पर सराहना भी मिली। संस्था में शुक्रवार को गणेश उत्सव का समापन हुआ।

Views Today: 6

Total Views: 608

Leave a Reply

error: Content is protected !!