कोबरा के काटने से हेड कांस्टेबल की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-श्रद्धांजलि के बाद शव परिजनों को सौंपा
अनोखा तीर, हरदा। पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कांस्टेबल डेम सिंह पुन की कोबरा के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे शिवपुरी की 18वीं बटालियन की कंपनी में पदस्थ थे और वर्तमान में हरदा पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। बताया गया कि बीती रात सोते समय उनके पैर में कोबरा सांप ने काट लिया। उन्होंने इसे चूहे का काटना समझकर अनदेखा कर दिया और शुक्रवार सुबह शासकीय कार्य से शिवपुरी जाने के लिए अपने साथी रामसेवक के साथ निकल पड़े। हरदा रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगे। तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरआई रजनी गुर्जर ने बताया कि फिलहाल हेड कांस्टेबल के कमरे को सील कर दिया गया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शव को शिवपुरी रवाना कर दिया गया।

585 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!