भाजपा मुख्यालय में विधायक की लगी क्लास 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 अनोखा तीर, हरदा। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को कलेक्टर बंगले पर पहुंच कर अमर्यादित व्यवहार करने वाले भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यालय तलब किया। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा द्वारा विधायक श्री कुशवाहा से अपने व्यवहार को लेकर चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय हैं कि कलेक्टर और विधायक विवाद को लेकर जहां राजधानी में आईएएस एसोसिएशन सक्रिय हो चुकी है। वह मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से भेंट कर रही है। वहीं दूसरी और भिंड में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। सोशल मीडिया और प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में भी यह मुद्दा छाया हुआ है। ऐसी स्थिति में पार्टी इस विषय को गंभीरता से लेकर सुलझाने में लग गई है।

561 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!