भिक्षा मांगने वाली के घर के 12 बार ताले टूटे

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक अनोखा मामला सामने आया है। घर-घर जाकर भिक्षा मांगने वाली एक वृद्धा अपने साथ टूटे हुए 12 ताले लेकर जनसुनवाई में पहुंची। उसने बताया कि वह भीख मांगने का कार्य करती है। सुबह जब वह घर पर ताला लगाकर भीख मांगने चली जाती है तो कोई उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखे पैसे और सामान चुरा लेता है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि 12 बार हो चुका है। बार-बार चोरी से परेशान होकर पार्वती बाई ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

456 Views

Leave a Reply