सड़क न होने से बच्चे, बूढ़े सब होते हैं परेशान

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम बैड़ी के ग्रामीणों ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर बेलदार टप्पर से ग्राम तक का मार्ग बनाने की मांग की है। ग्राम के हरनारायण ने बताया कि कच्चा मार्ग होने के कारण रोजाना बच्चों को स्कूल जाने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। वहीं यदि कोई गर्भवति महिला प्रसव पीड़ा से ग्रस्त होती है तो उसके लिए एम्बुलेंस या अन्य वाहन भी वहां तक नहीं पहुंच पाते। पूर्व में कलेक्टर ने इस मार्ग को बनाने के लिए निर्देशित किया था इसके बावजूद इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शीघ्र ही इस मार्ग के निर्माण की मांग की है।

633 Views

Leave a Reply