ग्राम नहालखेड़ा में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम नहालखेड़ा में बीते दिनों गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना सिविल लाइन हरदा में अपराध क्र 289/25 धारा 125 बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी धमेन्द्र उर्फ धरमू 23 वर्ष, निवासी बेड़ी थाना हंडिया तथा शुभम विश्नोई 21 वर्ष, निवासी नहालखेड़ा  को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार तथा देशी पिस्टल जब्त की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि घटना 21 अगस्त 2025 की रात करीब 10.30 बजे की है। उस समय ग्राम नहालखेड़ा से डायल-100 पर गोली चलने की सूचना मिली थी। तत्काल थाना प्रभारी सिविल लाइन संतोष चौहान व उपनिरीक्षक पवन कुमरे मौके पर पहुंचे, जहां फरियादी बस्तीराम विश्नोई ने घटना की पुष्टि की। ग्रामीणों ने भी गोली चलने की जानकारी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने उत्कृष्ट विवेचना करते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक संजय ठाकुर, प्रधान आरक्षक करण साहू, अनिल मर्सकोले तथा विजय प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Views Today: 12

Total Views: 582

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!