अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया पहुंचे और केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त पाई गईं, जिसके लिए विधायक ने केंद्र के समस्त स्टाफ की सराहना की। स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार और मरीजों व उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, डॉ. दोगने ने विधायक निधि से 46 हजार रुपये की राशि से मरीजों व उनके परिजनों के लिए आर.ओ. वाटर प्यूरीफायर/वाटर कूलर स्थापित करवाया। इसके साथ ही प्रसव कक्ष में महिलाओं के लिए 50 हजार रुपये की राशि से एयर कंडीशनर लगवाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया के स्टाफ ने विधायक दोगने को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन, डॉ. संदीप पटेल, आर.एस. कटारे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी नारायण पटेल, अरुण तिवारी, अनिल सूरमा, संतराम पाल, अमित थॉमस, सिद्धू पटेल, रामकृष्ण गुर्जर, धर्मेन्द्र केवट, ओम ठाकुर सहित स्वास्थ्य केन्द्र का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
विधायक दोगने ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में लगवाए एसी व वाटर कूलर

335 Views



