हरदा शहर में दो दिन बंद रहेगी बिजली  

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र पर बोर अर्थिंग एवं निर्माण कार्य किए जाने के कारण दो दिन बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिनांक 23 अगस्त और 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी इंदौर रोड, गुप्तेश्वर मंदिर, खेड़ीपुरा, रेलवे एवं कोर्ट फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान जिन कॉलोनियों और क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, वे हैं सिंधी कॉलोनी, पीपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रोनक विहार, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, खेड़ीपुरा, मानपुरा, इमलीपुरा, बाहेती कॉलोनी, फाइल वार्ड, पीलियाखाल, कुलहरदा, सिविल लाइन, खंडवा बायपास, भवानी कुंज और कोर्ट क्षेत्र।

391 Views

Leave a Reply