-सहकारी समिति में खाद का अवैध भंडारण, कार्रवाई की मांग
अनोखा तीर, हरदा। ग्राम गोंदागांवकला सहकारी समिति में डीएपी खाद के गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिसको लेकर अहलवाड़ा गांव के किसान महेंद्र सिंह उर्फ जीवन गोदारा ने अपने किसान साथियों के साथ गुरुवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पूर्व में किसान महेंद्र सिंह ने टिमरनी एसडीएम को भूख हड़ताल की लिखित सूचना दी थी। मामला टिमरनी सहकारी बैंक की गोंदागांवकला सहकारी समिति से जुड़ा है। समिति के गोदाम में पिछले 6 महीने से 2 हजार 300 बोरी डीएपी अवैध रूप से रखी हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई सहित अन्य किसानों ने इस मामले को उजागर किया था। महेंद्र जाट ने 12 अगस्त को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने 20 अगस्त तक जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार समिति सेवक दिनेश कौशल पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों का आरोप है कि जहां वे एक बोरी यूरिया के लिए परेशान हैं, वहीं इफको कंपनी का डीएपी गोदाम में बंद पड़ा है। यह खाद किसानों में वितरण के लिए आई थी। सहकारिता विभाग, विपणन संघ और समिति के कर्मचारी इस मामले में स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
Views Today: 4
Total Views: 454

