-पूर्व मंत्री कमल पटेल ने की महाआरती
-श्रद्धालुओं को वितरित की छप्पन भोग की महाप्रसादी

अनोखा तीर, हरदा। जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ.. इसी भाव के साथ भगवान जगन्नाथ जी की वार्षिक भव्य शोभायात्रा इस वर्ष भी पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ शुक्रवार 27 जून को नगर के वार्ड 5 नरसिंह वार्ड स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई। आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुजन उमड़े। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि कमल पटेल ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की भव्य महाआरती की, भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत गजेन्द्र शाह, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष नगरपालिका हरदा अंशुल गोयल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दर्शनसिंह गहलोद, अध्यक्ष नगर परिषद टिमरनी देवेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, नरेंद्र भाटी, बंशीलाल पवार, डॉ. श्रीरंग मजूमदार, देवीसिंह सांखला, राजेश गोदारा, राजू कमेड़िया, राधेश्याम डूडी, विजयसिंह सावनेर सहित नगरपालिका के सभी पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुज़ुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए, भगवान के रथ को श्रद्धापूर्वक खींचते नजर आए। पूरे मार्ग पर भक्ति का वातावरण व्याप्त रहा और जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान, शीतल जल, और प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का सफल आयोजन स्थानीय समिति और मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न हुआ। समस्त नगर में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह और धार्मिक ऊर्जा देखने को मिली।
Views Today: 2
Total Views: 416

