पुलिस की तत्परता से 2 घंटे में गुम नाबालिग बालिका दस्तयाब

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

परिजनों ने जताया पुलिस का आभार
अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा बालक-बालिका दस्तयाबी अभियान के अंतर्गत हरदा पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए मात्र दो घंटे में एक गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार, फरियादिया अनिता बरेठा पति दिनेश बरेठा, निवासी वार्ड 27 मैदा मिल, हरदा ने थाने पर सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री बीती रात बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों द्वारा हर संभावित स्थान पर तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मस्कोले के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक कमलेश अहिरवार एवं सैनिक संतोष ओझा की टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। अथक प्रयासों एवं सतर्कता के चलते मात्र दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और सजगता की सराहना करते हुए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। हरदा पुलिस की यह कार्यवाही न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि आमजन के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूत करती है।

Views Today: 4

Total Views: 546

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!