बीमारी से ग्रसित महिला ने किया जहरीली दवा का सेवन, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-महिला रोग से पीड़ित थी महिला, लम्बे समय से चल रहा था ईलाज
अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक महिला ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला लम्बे समय से महिला रोग से पीड़ित थी और उसका ईलाज भोपाल के एक अस्पताल में कराया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रमपुर निवासी अर्चना पिता जयसिंह उमरिया उम्र २२ वर्ष ने घर पर सभी के सो जाने के बाद देर रात जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परीजन पहले उसे सिराली अस्पताल लेकर गए। जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अर्चना लम्बे समय से महिला रोग से पीड़ित थी और उसका इलाज भोपाल के एक अस्पताल में कराया जा रहा था। मंगलवार की रात परिवार के साथ खाना खाया और सभी सोने चले गए। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Views Today: 2

Total Views: 394

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!