-स्व. अक्षत तापड़िया एवं स्व. नमन तापड़िया की स्मृति में 40 यूनिट रक्तदान
अनोखा तीर, हरदा। माहेश्वरी समाज हरदा के तत्वावधान में महेश नवमी के पावन अवसर पर दिनांक 8 जून रविवार को महेश्वरी मांगलिक भवन, हरदा में दो महत्वपूर्ण आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समाज के दिवंगत होनहार युवा स्व. अक्षत अजय तापड़िया एवं स्व. नमन राजेश तापड़िया की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मानवीय पहल ने समाज में सेवा और समर्पण का भाव जागृत किया। इसके साथ ही संस्कार से समाज तक विषय पर आधारित बाल कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न संस्कारात्मक, नैतिक एवं प्रेरणादायक गतिविधियां रखी गईं। कार्यशाला में 35 से अधिक बच्चों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से माहेश्वरी समाज सचिव मुरलीधर मूंदड़ा, जिला सचिव अमित तोषनीवाल, रेखा मोहता, डॉ. आशा बांगड़ नवयुवती अध्यक्ष, जिला युवा अध्यक्ष गिरिराज तोतला सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन माहेश्वरी युवा संगठन, हरदा द्वारा किया गया, जिन्होंने इन सेवामूलक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया।
महेश नवमी पर रक्तदान शिविर एवं बाल कार्यशाला का आयोजन

337 Views


