अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद जिला समन्वयक संदीप गौहर के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर गुप्तेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर साफ-सफाई की गई एवं कचरे को एकत्र कर नष्ट किया गया। ज्ञात हो कि जन अभियान परिषद की टीम समाज सेवा के क्षेत्र में प्रशासन एवं जनता के बीच की कड़ी बनकर जनता के बीच जागरूकता का कार्य कर रही हैं। उपरोक्त कार्य के दौरान यह संदेश दिया कि हम लोगों को पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना है, पॉलिथीन का हमें कम से कम उपयोग करना है, एवं हम सबको अपने घरों के आसपास पौधारोपण भी करना है। हम सबको स्वच्छता का दीप जलाकर, पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखना है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच माखन सोलंकी, सहायक सचिव राजीव नामदेव, मंदिर कमेटी अध्यक्ष पूनम पाटिल, जन अभियान परिषद की चयनित संस्था, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति, संजय गंगराड़े, महेंद्र राजपूत, नवांकुर संस्था सारंगपुर, परामर्शदाता ऋषि विश्नोई, अपेक्षा दशोरे, मनोज राय, सीएम, सीएलडीपी के स्टूडेंट, समिति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैरालीगल वॉलिंटियर, उपस्थित रहे।
Views Today: 4
Total Views: 386

