गंगा दशहरा के पावन पर्व पर  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-नर्मदा के घाटों में  हजारों श्रद्धालुओं ने लगाईं आस्था की डुबकी
-हर-हर नर्मदे के जयघोष से गूंज उठा नर्मदांचल


अनोखा तीर, हंडिया।   गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। इस दौरान दक्षिण तट पर स्थित धन के देवता कुबेर द्वारा स्थापित रिद्धेश्वर मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता, लगा रहा। अल सुबह से ही श्रद्धालुगण नर्मदा स्नान के लिए नर्मदा तट पर पहुंच गए। जिनमें महिलाएं बच्चे तथा पुरूष शामिल थे। गंगा दशहरा के पर्व पर हंडिया के प्राचीन शिवालयों में पूजा अर्चना के बाद दरिद्रनारायणों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। जिसे राजा भगीरथ ने कठिन तपस्या के बाद गंगा जी को पृथ्वी पर लाए थे, ताकि उनके पूर्वजों का पाप धोकर उनका मोक्ष मिल सके।

Views Today: 2

Total Views: 508

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!