केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके को श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-समर्थन मूल्य पर मंंूग खरीदी की मांग

अनोखा तीर, हरदा। जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी अब तक शुरू नहीं होने से किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी नजर आने लगी है। यहीं कारण है कि जिले केे किसानों के हित में सामाजिक संगठन आगे आ रहे है। गुरूवार को हरदा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके को ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी शुरू करने को लेकर श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिरोही ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही पूर्व कृषी मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर उन्हें ही किसान हित में मूंंग खरीदी का ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिरोही ने ज्ञापन में बताया कि बीते कुछ सालों से खरीफ फसल सोयाबीन किसानों के लिए घाटे का सौंदा साबित हो रही है। जिसके चलते किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंंग से उम्मीद है, लेकिन इस वर्ष मूंग खरीदी को लेकर सरकार ने कोई आदेश जारी नहीं किए है। ऐसे में जिले का किसान सरकार से नाराज है। श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट विकास समिति की मांग है कि मूंग की सरकारी खरीदी जल्द से जल्द शुरू की जाए। इस दौरान समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!