अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को हरदा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जेवल्या ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए। उन्होंने आग्रह किया है उस समय तत्कालीन कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से हमारे जिले को पर्याप्त पानी नहर के माध्यम से मिला था और वह समय कोरोना काल का था तब किसानों को मूंग की फसल बोने का अवसर मिला और अच्छे दाम में फसल बिकी। मूंग फसल में मजदूरों को काम मिला और पर्याप्त मजदूरी मिली। ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी उस समय से उनके द्वारा चालू की गई थी। पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश में मूंग की खेती बहुत अच्छी हो रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना साकार हुआ है और किसानों की आई दोगुनी हुई है। वर्ष 2025- 26 में फसल पककर तैयार है , लेकिन किसानों से उचित मूल्य पर फसल को खरीदने की प्रारंभिक व्यवस्थाएं अभी शासन द्वारा नहीं की गई है। जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति बन रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष नाफेड के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग खरीदी की गई थी। भाजपा युवा मोर्चा और किसानों की ओर से मैं आग्रह करता हूं इस वर्ष भी किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद सुनिश्चित की जाए।
मूंग खरीदी को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री उइके को सौंपा ज्ञापन

363 Views


