हमारे क्षेत्र की आवाज है अनोखा तीर : उईके

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-दैनिक अनोखा तीर की १५वीं वर्षगांठ पर प्रकाशित विशेषांक का हुआ विमोचन

अनोखा तीर, हरदा। आज समीपवर्ती ग्राम मसनगांव में आयोजित सरोकारी सम्मेलन दौरान हरदा से प्रकाशित दैनिक अनोखा तीर समाचार पत्र की १५वीं वर्षगांठ पर विशेषांक का विमोचन किया गया। भारत सरकार के आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, हरदा विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने, पर्यावरण प्रेमी गौरीशंकर मुकाती, हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष ललित पटेल, गुडगांव हरियाणा के उद्योगपति केवराज बोकन, ए एण्ड एम एग्रीवेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड नई दिल्ली के सीओ अतुल अग्रवाल, द नेचर कंजरबेन्सी नई दिल्ली के एक्जीक्यूटिव डायरेक्ट डॉ. सुशील शहगल, बीएचआरसी ग्रुप भोपाल के डायरेक्टर डॉ. विशाल बघेल द्वारा विशेषांक का विमोचन करते हुए अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा एवं उनकी टीम को बधाई दी गई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके ने कहा कि अनोखा तीर हमारे क्षेत्र की आवाज है, मैं उम्मीद करता हूं कि जिस तरह बीते चौदह वर्षों मेें पत्रकारिता के उत्कृष्ट मूल्यों का निर्वहन करते हुए जन सरोकार की खबरों और गांव, गरीब की आवाज को अखबार उठाता आया है वैसे ही आने वाले वर्षों में भी अनोखा तीर की कलम और पैनी होकर जनता की आवाज बनी रहे। इस अवसर पर पर्यावरण पे्रमी गौरीशंकर मुकाती ने कहा कि अनोखा तीर एक मात्र ऐसा अखबार है जो हरदा से प्रकाशित होकर नर्मदांचल, निमाड़ और मालवा क्षेत्र में एक जैसा प्रसारित होते हुए हम सब की आवाज को राजधानी में बुलंद करता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि अनोखा तीर आज हरदा की पहचान और क्षेत्र की आवाज बन चुका है। मेरे हरदा को नंबर वन बनाने की मुहिम को बल प्रदान करने में अनोखा तीर की महति भूमिका है।

Views Today: 2

Total Views: 376

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!