कृषि उपज मंडी में आज से किसान आक्रोश मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

-एमएसपी पर मूंग खरीदी करने की मांग
अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं होने के चलते किसान आक्रोश मोर्चा ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह धरना प्रदर्शन आज से जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया जाएगा। इससे पहले मूंग खरीदी को लेकर किसान संघ, सर्वसमाज और किसानों ने जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपे थे। सभी ने मांग की थी जल्द ही मंूग की सरकारी खरीदी शुरू की जाए, लेकिन सरकार के उदासिन रवैये के चलते किसान आक्रोश मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का निणर्य लिया है। इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को जिले की सर्वसमाज ने भी अपना समर्थन दिया है। किसान आक्रोश मोर्चा से साफ किया है कि किसान आक्रोश मोर्चा एक गैरराजनैतिक संगठन है और किसान तथा मजदूरों के हित में कार्य करता है। किसान आक्रोश मोर्चा के द्वारा यह धरना प्रदर्शन शांति से किया जाएगा।

318 Views

Leave a Reply