अनोखा तीर, हरदा। वीर शिरोमणि, महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में राजपूत समाज द्वारा विशाल शौर्य वाहन रैली निकाली जाएगी। जिसमें समस्त संगठन शामिल रहेंगे। राजपूत परिषद के तहसील अध्यक्ष प्रकाशचंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वाहन रैली को सफल बनाने के लिए समस्त सनातनी बंधु सादर आमंत्रित हैं। वाहन रैली 29 मई गुरूवार को समय शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम हरदा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नेहरू स्टेडियम महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त होगी।
485 Views



