अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हरदा पुलिस ने न्यायालय से जारी एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, माननीय जेएमएमसी न्यायालय हरदा द्वारा स्थायी वारंटी नितिन पिता जगदीश गिरी गोस्वामी आयु 36 वर्ष, निवासी दो पीपल बाबा कॉलोनी, सिवनी मालवा को मुखबिर की सूचना पर सिवनी मालवा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात वारंटी को विधिवत रूप से माननीय न्यायालय जेएमएमसी हरदा में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली हरदा के प्रधान आरक्षक जसमन लोवंशी, प्रधान आरक्षक करण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
385 Views



