खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए नूडल्स, जूस व आईस्क्रीम के नमूने  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने बुधवार को हरदा के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हरदा के कृष्णा चाइनीज से नूडल्स, सेलिब्रेशन जूस से फ्रूट, ड्रिंक्स तथा गुरुकृपा ज्यूस से आईस्क्रीम के सैम्पल लिए। उन्होंने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बंसल भी मौजूद थी।

Views Today: 4

Total Views: 474

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!