आरक्षक से धक्का-मुक्की करने वाला आरोपी गिरफ्तार

-देर रात दुकान बंद कराने पर किया था विवाद
अनोखा तीर, हरदा। हरदा में दुकान बंद कराने गए पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सिटी कोतवाली टीआई प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि जिला अस्पताल के सामने रहने वाले अर्जुन उर्फ अज्जू खान ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक से धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न की थी, यह घटना दुकानें तय समय पर बंद कराने के दौरान हुई। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक लोकेश गौर 35 ने बताया कि 26 मई की रात वह एक बंदी को अस्पताल में भर्ती कराने की ड्यूटी से लौट रहे थे। इस दौरान देर रात एक खुली दुकान मिली। दुकान बंद करने को कहने पर आरोपी अज्जू ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने थाना कोतवाली हरदा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत एसडीएम न्यायालय हरदा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

357 Views

Leave a Reply