बाइक फिसलने से एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल

अनोखा तीर, हरदा। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर बाइक फिसलने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के कासरनी का रहने वाला सुनील अपनी पत्नी सरिता दो बेटी और एक बेटे के साथ बाइक से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था, तभी शनिवार शाम को उसकी बाइक संदलपुर फाटे के पास फिसल गई। इससे पांचों के सिर, हाथ पैर में चोंट आई है। वहीं बेटे को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

374 Views

Leave a Reply