दो बाईक आपस में भिड़ी, दो घायल

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार की देर रात इन्दौर रोड पर दो बाईक की आपस में भीडं़त हो गई। हादसे में दोनों बाईक सवार घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इन्दौर रोड़ स्थित सरकारी कॉलेज के सामने काली मंदिर के पास दो माटरसाइकल आपस में टक्करा गई। हादसे में संतोष पिता भिकुलाल कहार उम्र ४५ साल निवासी टेमागांव और दूसरी बाईक सवार गौरव पिता जितेन्द्र प्रजापति उम्र १५ साल घायल हो गए। दोनों घायलों उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

354 Views

Leave a Reply