अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में दो दिनों तक चली नैक मूल्यांकन पीयर टीम का ऑनलाइन माध्यम से निरीक्षण एवं मूल्यांकन 17 मई 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस में नैक पीयर टीम ने निर्धारित समय अनुसार महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों से एक घंटे तक गोपनीय चर्चा की तथा शैक्षणिक स्टॉफ से अकस्मात डॉ.संगीता बिले, डॉ.दुर्गेश तेली, डॉ.गौरव बिलथरिया, डॉ.वैशाली तिवारी, डॉ.अंजली गुप्ता, डॉ.सर्वेंद्र पटेल, डॉ.धर्मेंद्र शाक्य, अंशुल जोशी से चर्चा हुई एवं नॉन टीचिंग स्टाफ से व्हीके विछोतिया, एससी पस्टारिया, पुष्पेंद्र राजपूत एवं अन्य सभी स्टॉफ से इंटरेक्शन किया गया। इसके पश्चात पीयर टीम के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई निरीक्षण रिपोर्ट के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण सिकरवार एवं आईक्यूएसी संयोजक डॉ राकेश परस्ते एवं डॉ धीरा शाह से चर्चा हुई। इसके उपरांत महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ और पीयर टीम के अधिकारियों की ऑनलाइन माध्यम से ही क्लोजर रिमार्क और समापन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय को आगामी चार से पांच दिनों के अंदर नैक कार्यालय से ग्रेड प्राप्त होगा और उम्मीद की जा रही है कि इस बार महाविद्यालय को बेहतर ग्रेड मिलेगा। दो दिनों तक चली ऑनलाइन पीयर टीम विजिट के दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
Views Today: 6
Total Views: 380

