अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी हरदा के निर्देशन में नायडू के गैंग के मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी टोटीनाईकर (नायडू) निवासी-ग्राम बांकीपाडा महाराष्ट्र को गिरफ्तार करने में हरदा पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में दिनांक 2 मार्च 25 को फरियादी सुमित पिता लेखराम विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी-ग्राम अबगांव कला थाना हांडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 1 फरवरी 25 को दोपहर करीब 2 बजे राजस्थान मिष्ठान भंडार इन्दौर रोड हरदा के सामने से अज्ञात लोगों द्वारा पैसो से भरा बैग जिसमें 1 लाख 10 हजार रुपए छीनकर ले गए। जिस पर पुलिस ने अपराध क्र. 98/25 धारा-304 बीएनएस का मामला कायम कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान प्राप्त सीसीटीव फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान ग्राम बांकीपाडा थाना नवापुर जिला नंदूर बार महाराष्ट्र के नायडू गैंग के रूप में हुई। पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी तारतम्य में दिनांक 08 मार्च 25 को आरोपी कुमार उर्फ शिवकुमार नायडू पिता मारमुत्तू नायडू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बाकी पाडा थाना नवापुर महाराष्ट्र की गिरफ्तारी की जाकर 10 हजार रुपए नगदी जप्त की गई। प्रकरण के अन्य आरोपी गोपी नायडू व सागर नायडू की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए। जो दिनांक 11 मई 25 को अन्य आरोपी आकाश पिता गोपी टोटीनाईकर (नायडू) उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बांकी पाडा थाना नवापुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। वहीं आरोपी माल मशरुका में 60 हजार रुपए नगदी जप्त की गई। प्रकरण में अन्य आरोपी सागर नायडू पिता बालू नायडू निवासी बांकीपाडा अभी फरार है।
Views Today: 2
Total Views: 450

