नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट, बाद में हटाई मांगी माफी

-भाजपा नेताओं ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा नेताओं ने सोमवार देर रात सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने रोचलानी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि रोचलानी ने मंगलवार देर शाम अपनी फेसबुक आईडी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बाते लिखीं गई है। वर्मा ने कहा कि पीएम केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे संवेदनशील समय में जब पूरा देश उनके साथ खड़ा है, इस तरह की पोस्ट करना कुंठित मानसिकता का परिचायक है। नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर ने आरोप लगाया कि रोचलानी ने पहले भी इस तरह की पोस्ट कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ-साथ बीएनएस की धारा 152 के तहत राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देर रात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 232 और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया। वहीं मामले में कांग्रेस नेता रोचलानी का कहना है कि मेरे पास फेसबुक पर एक पोस्ट आई थी, जिसे फारवर्ड किया था। उसे डिलीट कर माफी भी मांग ली है।

419 Views

Leave a Reply