अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने गुरूवार को हरदा के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया के सत्यानंद ट्रेडर्स से सरसों तेल और सोया तेल तथा आदिल एवरफ्रेश खेड़ीपुरा से दूध एवं दही के सैंपल लिए। उन्होने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगेे तथा जांच बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Views Today: 4
Total Views: 528

