गोलापुरा श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को शहर के गोलापुरा स्थित श्रीराम मंदिर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह शोभायात्रा निकाल कर शुरु हुआ। शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई और प्रताप टॉकीज चौक,जैसानी चौक से होकर वापस मंदिर लौटी। आचार्य हरिओम जोशी के नेतृत्व में दशविधि स्नान और हेमाद्री पूजन संपन्न हुआ। यजमानों ने कलश पूजन के बाद शोभायात्रा शुरू की। मंदिर समिति के राजेश जोशी ने बताया कि प्राचीन मंदिर को दो वर्षों में नया रूप दिया गया है। मंदिर में राम दरबार के साथ दास हनुमान, मां नर्मदा और गायत्री देवी की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन देव मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा होगी मंदिर के नवीनीकरण में करीब दो करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मंगलवार को पूजन-हवन और मूर्तियों का अन्नादिवास पूजन होगा। बुधवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन देव मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि 150 वर्ष पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण में सभी समाज और मोहल्ले के लोगों का योगदान मिला है। मंदिर में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थर का प्रयोग किया गया है। राजस्थानी कारीगरों ने अपनी कला से मंदिर को नया स्वरूप दिया है।

Oplus_131072

Views Today: 2

Total Views: 342

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!