भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फंूका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कांग्रेस पार्टी देश को गुमराह कर रही है : विजय जेवल्या
अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को शहर स्थित परशुराम चौक पर भाजपा युवा मौर्चा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांगे्रस के दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुतला दहन से पहले पार्टी कार्यालय कमल कुंज से लेकर परशुराम चौक तक जुलूस निकाला गया।  प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और राहुल गांधी चोर मचाए शोर के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं।  कांग्रेस सरकार में ही इन पर केस दर्ज हुए , ईडी देश की एक सर्वोत्तम संस्था है जो बड़े घोटाले को उजागर कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर  घोटाले के आरोप उनकी ही सरकार के समय दर्ज किए गए थे। जब ईडी सही दिशा में जांच कर रही है, तब यह दोनों ईडी कार्यालय जाकर अधिकारियों को धमकाने और जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने देश को लूटने का काम किया है। आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश भर में अलग-अलग स्थान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जा रहा है। मामला दर्ज है और जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेता सड़क पर उतरकर जांच एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा जांच एजेसियों पर दवाब बनाकर कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार की जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्होंने किया है। यह उनका झूठा प्रयास है।
नेशनल हेराल्ड में दो हजार करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला हुआ, कांग्रेस नेता गुमराह कर रहे हैं
भाजपा युवा मौर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि नेशनल हेराल्ड में 2 हजार करोड रुपए से अधिक का घोटाला हुआ है । जिससे अपने नेताओं को बचानेे के लिए कांग्रेस नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। आम जनता को यह समझना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड में किस तरह की गड़बड़ी हुई है। बेचने वाले भी वही है और खरीदने वाले भी वहीं। अगर वे लोग इमानदार है तो उन्हें सड़क पर उतरने की वजह कोर्ट में जाकर अपने जवाब पेश करने चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या, देवीसिंग सांखला, नगर अध्यक्ष नीतेश बादर, सौरभ तिवारी, शुभम श्रीवास, मनसुख लोहाना, योगेन्द्र पटेल, राहुल पुनिया,  हरिओम राजपूत, राजकुमार मौर्य, पुरषोत्तम झिंझोरे, सौरभ तिवारी, संतोष किरावर, गौरव चौहान, नितिन सोनकर और भाजपा परिवार के साथी उपस्थित रहे।

Views Today: 6

Total Views: 664

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!