राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने रैली निकालकर संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार नागू को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।  संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सोनू चौहान के अनुसार कर्मचारियों ने कोरोनाकाल में भी अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दी थीं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 अप्रैल 2023 को भोपाल में महापंचायत में कई घोषणाएं की थीं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 जुलाई 2023 को नई नीति लागू की। लेकिन एनएचएम भोपाल ने कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती कर दी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन कर नियमित करने, ई.एल. और मेडिकल सुविधाएं पुन: शुरू करने तथा सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल करने की मांग शामिल है। सुविधाओं में कटौती से नाराज कर्मचारियों ने अप्रैल में चरणबद्ध आंदोलन और 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

3

Oplus_131072

Views Today: 8

Total Views: 902

Leave a Reply

error: Content is protected !!