-हरदा का विकास होता रहेगा, कांग्रेस विरोध करती रहे
-जिले में हो रहे विकास कार्यों को लेकर विधायक दोगने और पूर्व मंत्री पटेल के मध्य आरोपों का घमासान
अनोखा तीर, हरदा। जिले में इन दिनों विकासकार्यों को लेकर कांगे्रस विधायक आरके दोगने और भाजपा पूर्व मंत्री कमल पटेल के बीच आरोपों का घमासान देखने को मिल रहा है। दोनों ही जिले में हो रहे विकासकार्यों को अपनी उपलब्धी बता रहे हैं। मंगलवार को विधायक दोगने ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाए तो बुधवार को पूर्व मंत्री कमल पटेल ने प्रेसवार्ता कर विधायक दोगने के आरोपों को बेबुनियाद और सफेद झूठ बताया। पटेल ने कहा कि मैंने २५ वर्षों में क्या विकास कार्य किए यह किसी से छिपा नहीं है। मेरे विधायक बनने के बाद ही हरदा जिला बना। जहां कांग्रेस मिट्टी की सड़क तक नहीं बना पाई थी वहा डामर की सड़के बनवाई। चारों तरफ पक्की सड़कों को जाल बिछा दिया। जिन गांवो में लोगों को पैदल पहूंचने में समस्या आती थी आज वहां पक्की सड़के है। शहीद इलाप सिंह सिंचाई योजना का नाम शहीद इलाप सिंह मैंने ही दिया। आने वाले दो सालों में हरदा १०० प्रतिशत सिचिंत होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन जाएगा। यह मेरा सपना था जो पूरा हो रहा है। भूमिपूजन के आरोप पर पटेल ने कहा कि यह विकास कार्य हमारी भाजपा की सरकार करा रही है। जो बीज बोएगा वही तो काटेगा। सीएम ने वर्चुअली कई विकासकार्यों का लोकार्पण किया। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस स्थान पर पहुंच कर कार्य का भूमिपूजन करें और भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो का प्रचार-प्रसार करें।
कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए लोकार्पण में भाजपा सांसद-विधायक का नहीं लिखते थे नाम
पटेल ने कहा कि कांग्रेस विधायक प्रोटोकाल की बात करते है, जब काग्रेस की सरकार थी तब जिले में एक दो विकास कार्य हुए जिनके लोकार्पण सीला पर भाजपा के सांसद तक का नाम अंकित नहीं कराया। भाजपा तो लोकतंत्र को मामने वाली पार्टी है जो रहे विकास कार्यो मे इनका नाम अंकित करा रही है। इस दौरान कमल पटेल ने कुछ पूराने लोकार्पण सीला के फोटो भी दिखाए। उन्होने कहा कि हरदा का विकास होता रहेगा। कांग्रेस विरोध करती रहे।

विधायक दोगने ने यह लगाए थे आरोप
मंगलवार को विधायक आरके दोगने ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर पूर्व मंत्री कमल पटेल पर जबरन विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपने २५ वर्ष के कार्यकाल हरदा के लिए कुछ नहीं कर पाए और अब गाड़ी में गेती-फावड़ा लेकर चलते है पूर्व मंत्री कमल पटेल। विधायक दोगने ने बताया कि जिस मार्ग का भूमिपूजन मेरी मौजूदगी में सीएम ने किया उसका दोबारा भूमिपूजन कर सोशल मीडिया पर शेयर कर झूठी वाहवाही लेने का काम कर रहे है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि हर विकास कार्य फिर चाहे वह मोरंड-गंजाल सिंचाई परियोजना हो, शहीद ईलाप सिंह माईक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना या मार्ग निर्माण हो कमल पटेल हर कार्य का श्रेय लेना चाहता है।
——————————
Views Today: 2
Total Views: 890

