-पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
-नाबालिग को किया माता-पिता के सुपुर्द
अनोखा तीर, हरदा। शहर के सिविल लाईन थाना पुलिस ने एक मामले में नाबालिग लड़की को ढुंढकर उसे परिजनों के सुपूर्द किया है। पुलिस के अनुसार बीती २२ फरवरी २०२५ को निमगांव निवासी रामदास पिता रतन कोरकू ने अपनी नाबालिग बेटी उम्र 17 साल को किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट लिखवाई थी। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन पर अपराध क्रमांक 57/25 धारा 137(2) बी.एन.एस का कायम कर विवेचना में लिया गया और नाबालिग की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अपहर्ता ग्राम बेडागांव में हैं। जिसके बाद अपहर्ता को ग्राम देदलादमामी से दस्तयाब किया गया और आरोपी सोनू पिता बलराम कोरकू निवासी ग्राम देदलादमामी बेडगांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अहम भूमिका संतोष सिंह चौहान थाना प्रभारी सिविल, उपनि मनोज दुबे, प्रआ मनीष पठारिया, महिला आर रविना उईके और पूर्णिमा राजपूत की रही।
Views Today: 6
Total Views: 678

