हंडिया बैराज के बैक वॉटर में जलमग्न हो जाएगा ग्राम तुरनाल का पंच लड्डू स्थल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जहां-भगवान परशुराम ने अपने माता पिता का किया था तर्पण
अनोखा तीर, हंडिया। पुण्य सलिला मां नर्मदा और गौनी नदी के पवित्र संगम किनारे पर नेमावर तीर्थ स्थल से 10 कि.मी ग्राम तुरनाल के पास पांच लडडू के नाम से प्रसिद्ध है यह स्थान, जहां भगवान परशुराम ने अपने माता पिता का तर्पण किया था। लोक भाषा में इसे पांच लड्डू के नाम से जानते हैं। बताया जाता है कि भगवान परशुराम जी ने अपने माता-पिता का  इसी स्थान पर पिंड दान किया था। मगर यह स्थान लम्बे समय से शासन प्रशासन कि उपेक्षा का शिकार हो रहा है।  तुरनाल के ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि शासन द्वारा हंडिया में भमौरी के निकट बैराज डेम बनाया जा रहा है। उससे परशुराम जी के 5 लडडू वाला यह तीर्थ स्थल पानी में जलमग्न हो जाएगा।  इसको लेकर नेमावर के प्रवास पर पूर्व में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को भी एक ज्ञापन क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा, व नागरिकों ने देकर तुरनाल ग्राम में स्थित परशुराम रामजी के इस स्थल को सिंगाजी की समाधि की तर्ज पर संरक्षित किए जाने की मांग की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आशवासन दिया था। मगर काफी समय गुजर गया मगर अभी तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं होने से यह स्थान उपेक्षित पड़ा हुआ है।


ऋषि-मुनियों कि तपोभूमि रही हैं यह पावन नगरी
नेमावर सिद्ध क्षेत्र सदियों से ऋषि-मुनियों कि तपोभूमि रही हैं। यहां  जमदग्नि ऋषि का गुरुकुल भी रहा है, जहां ऋषि-मुनियों ने शिक्षा ग्रहण की थी। वही यहां 5 शताब्दी पूर्व का रेणुका मां का अति प्राचीन मंदिर भी उपेक्षित पडा हुआ है। यदि शासन प्रशासन द्वारा पांच लड्डू वाले इस प्रसिद्ध क्षेत्र का जीर्णोद्धार कराने की पहल की जाए तो निश्चित ही यहां आकर तर्पण करने का फल भी सभी को प्राप्त- होगा व पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।

Views Today: 6

Total Views: 1370

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!