मां की स्मृति में बेटों ने दी मुक्तिधाम के लिए एक लाख रुपए की राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को हंडिया स्थित कर्मा बाई मुक्तिधाम में अपनी मां का अंतिम संस्कार करने पहुंचे बेटो ने मुक्तिधाम के निमार्ण कार्य को आगे बढ़ाने तथा अपनी मां की स्मृति में एक लाख रुपए की राशि दी। जिले केे डगावा नीमा गांव के घटेला परिवार में स्व. मोतीलाल घटेला की धर्म पत्नी और मोहनलाल, कैलाश राकेश घटेला की पुज्यनीय माताजी सुगना बाई घटेला का निधन  हो गया। जिनका अंतिम संस्कार हंडिया स्थित कर्माबाई मुक्तिधाम पर किया गया। अंतिम संस्कार में हमारों समाजजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर दिवगंत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान स्व सुगना बाई के तीनों बेटों ने मुक्तिधाम निमार्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए  और अपनी मां की स्मृति में  एक लाख रुपए की राशि दी। इस राशि से मुक्तिधाम में निर्माण कार्य कराया जाएगा। उनकेे इस कार्य की समाजजनो ने प्रसंशा की। श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज विकास समिति  हरदा अध्यक्ष सत्यनारायण सिरोही ने दिवगंत आत्मा को श्रद्धाजंलि देते हुए घटेला परिवार के इस कदम की सराहना की और स्मृति राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस राशि से मुक्तिधाम में निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिससे समाज के लोगों को और अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

Views Today: 4

Total Views: 650

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!