अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अत्यधिक गर्मी से जल के लिए परेशान राहगीरों एवं पशुओं के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अरुण सिकरवार के मार्गदर्शन में स्वच्छ एवं निर्मल, पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. संगीता बिले, यशवंत अलावा, आरके बिल्लौर, डॉ.धीरा शाह, डॉ.राकेश सिंह परस्ते, खेल अधिकारी राहुल सराठे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गौर, डॉ.आशा गायकवाड उपस्थित रहे।
595 Views

