जल गंगा संवर्धन अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण के लिए किया श्रमदान
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियानÓ प्रारंभ किया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम रहटाखुर्द में तालाब गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ हुआ। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह भी तालाब गहरीकरण कार्य के लिए प्रारम्भ श्रमदान में शामिल हुए। उन्होने जनपद पंचायत के सीईओ बलवान सिंह मवासे को निर्देश दिए कि गहरीकरण के लिए आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में जनभीदारी और बढ़ाएं। उपस्थित ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि इस तालाब से पशुओं के लिए भरपूर पानी उपलब्ध होगा तथा गांव के पेयजल स्रोतों का जल स्तर भी बढ़ेगा।

679 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!