अनोखा तीर, हरदा। तक्षशिला एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण शैक्षिक उत्कृष्ट परीक्षा फल देकर किया है। कक्षा पाँचवीं एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा में संस्था के विद्यार्थियों ने सफलता के समस्त मान बिंदुओं को उच्चतम स्तर पर छूकर संस्था का नाम गौरवान्वित किया। संस्था के संचालक उत्तम सिंह चौहान ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत, संस्था के शैक्षणिक वातावरण तथा बोर्ड परीक्षाओं की विशिष्ट शिक्षण पद्धति को दिया। संस्था के मैनेजर मनोज श्रीवास ने बताया कि तक्षशिला एकेडमी प्रतिवर्ष सफलता के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। विद्यालय की विकास यात्रा का नवीन सोपान शीघ्र ही शहर की अलकापुरी कॉलोनी, छीपाने रोड के पास 3.5 एकड़ में आधुनिक नई शिक्षा नीति के मापदंडों के अनुरूप विशाल विद्यालय भवन के रूप में देखने को मिलेगा, जो बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय होगा। वर्तमान में संचालित विद्यालय में नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 से कृषि तथा कला आर्ट्स विषय को भी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। तक्षशिला एकेडमी के प्राचार्य बृजेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना तथा एक सफल एवं संस्कारित नागरिक बनाना भी है। बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने वाले समस्त विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि वे अपनी इस सफलता को आगे भी कायम रखें, विद्यालय का नाम रोशन करें तथा सफल नागरिक बनकर राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका तय करें।
Views Today: 2
Total Views: 674

