अनोखा तीर, हरदा। साधना स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेश चौबे की सेवा निवृत्ति पर संभावना विचार मंच हरदा द्वारा प्रणति ज्ञानेश चौबे का आयोजन रखा गया है। ज्ञातव्य हो कि श्री चौबे आज शिक्षक के रूप में सेवा की औपचारिकता पूर्ण कर रहे हैं। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध ललित निबंधकार डा श्रीराम परिहार मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देंगे। नगर में श्री चौबे के विगत चार दशकों में पढ़ाये गए शिष्य और सुधि नागरिक अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे। यह आयोजन रविवार शाम 7.30 बजे इंदौर रोड स्थित पुरोहित रेस्टोरेंट में रखा गया है।
565 Views



