30 मार्च को मनाया जाएगा ‘विक्रमोत्सवÓ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
अनोखा तीर, हरदा। नववर्ष प्रतिपदा, कार्यक्रम संबत 2082 के शुभारंभ अवसर पर आगामी 30 मार्च को पूर्वान्ह में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सूर्य उपासना संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर सूर्य उपासना कार्यक्रम 30 मार्च को प्रात: 10 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत हरदा के सीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सृष्टि आरंभ दिवस, नववर्ष प्रतिपदा, विक्रम सम्वत् 2082 के शुभारंभ अवसर पर आगामी 30 मार्च को पूर्वान्ह में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सूर्य उपासना संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में ‘भारत का नववर्ष विक्रम संवतÓ पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार जिले के प्रमुख मंदिरों एवं स्थलों पर ब्रह्मध्वज स्थापित किए जाएंगे।

412 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!