कक्षा 5वीं व 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-5वीं का 96.59 प्रतिशत तथा 8वीं का 94.12 प्रतिशत रहा रिजल्ट
अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शुक्रवार को बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 96.59 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 94.12 प्रतिशत रहा। शिक्षा विभाग के डीपीसी बलवन्त सिंह पटेल ने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह के लगातार प्रयासों से जिले के परीक्षा परिणाम में गत वर्ष की तुलना में अपेक्षित सुधार हुआ है। उन्होने बताया कि गत वर्ष की तुलना में कक्षा 5 वीं के रिजल्ट में 2.19 प्रतिशत तथा कक्षा 8 वीं के रिजल्ट में 6.05 प्रतिशत सुधार हुआ है। डीपीसी श्री पटेल ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा लगातार मासिक समीक्षा तथा स्कूलों के नियमित निरीक्षण से कक्षा 5 वीं और 8 वीं के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार आया है।

Views Today: 2

Total Views: 904

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!