अनोखा तीर, हरदा। ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियानÓ के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा गठित संपर्क दल घर घर जाकर परिवारों से सर्वे कर रहे हैं। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त करने के लिए शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को खिरकिया शहर के वार्ड 6 व 10 में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा समग्र आईडी बनाने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा ग्राम पाचातलाई, दूधकच्छ कला, जामुखो में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।






