Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

कलेक्टर श्री सिंह ने पेंशनर्स का किया सम्मान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह मंगलवार को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पेंशनर्स दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम में पेंशनर्स का सम्मान किया। उन्होने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा पेंशनर्स के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। उन्होने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशनर्स को पेंशन भुगतान आदेश सौंप दिया जाए एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान कर दिया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हर माह के प्रथम सप्ताह में पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान करते हुए उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होने कहा कि पेंशनर्स के साथ हर माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने पेंशनर्स से कहा कि जिला मुख्यालय पर पेंशनर्स के लिये पार्क चिन्हित कर उसे पेंशनर्स पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। संभागीय अध्यक्ष श्री साहू ने उपस्थित पेंशनर्स को सलाह दी कि पेंशनर्स दम्पत्ति का संयुक्त खाता बैंक में रहे। उसी संयुक्त खाते में पेंशन जमा कराई जानी चाहिए। उन्होने कहा कि सेवानिवृत्ति से पूर्व कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी पत्नि का जो नाम पेंशन भुगतान आदेश में लिखा है, वही नाम आधार कार्ड व बैंक खाते में होना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है।

इस अवसर पर कर्माचारियों को पेंशन का हक अधिकार दिलाने वाले रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी डीएस नाकरा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में इस अवसर पर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष रामचरण साहू व डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल, सहा. कोषालय अधिकारी खेमराज पाटिल, भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक असित खरे, एलएन पाराशर, डॉ.एन पाराशर, संगठन के जिलाध्यक्ष श्यामलाल बोघे ने सभा को संबोधित किया। समारोह में जिन पेंशनरो की उम्र 80 वर्ष पूर्ण हुई है ऐसे 12 पेंशनरो का सम्मान शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र देकर कलेक्टर ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम कीं अध्यक्षता नर्मदापूरम संभाग के अध्यक्ष रामचरण साहू ने की। बैतूल जिले से शिवचरण हजारे, तारासिंह राजपूत एवं जिले के तहसील से अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

487 Views
What do you think?

Leave a Reply