Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

पल्लवी अध्यक्ष, तो चंद्रकांत बने उपाध्यक्ष

1 min read
Text Size:

 

–लाल बहादुर शास्त्री पशुपालन पत्रोपाधि महाविद्यालय हरदा में छात्र परिषद के चुनाव संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री पशुपालन पत्रोपाधि महाविद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव प्राचार्य और शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुए। पल्लवी मसकारे को अध्यक्ष, चंद्रकांत यादव को उपाध्यक्ष, सचिन यादव को सचिव और हरिओम धाकड़ को सहसचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह परिषद महाविद्यालय की शैक्षणिकोत्तर गतिविधियों को संचालित करने के लिए गठित की गई है। यह परिषद महाविद्यालय के विद्यार्थियों की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काम करेगी और महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन करने में सक्रिय भूमिका निभाई और यह परिषद उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी।

439 Views
What do you think?

Leave a Reply