Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

स्ट्रेस मैनेजमेंट के संबंध में दिया प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट क्षेत्र के विशेषज्ञ जयेश एम देशमुख ने संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया व संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान देशमुख ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि मनुष्य का जीवन एक ही बार मिलता है, इसे अच्छी तरह तनाव मुक्त होकर जिएं। उन्होंने कहा कि अपने परिवार को अधिक से अधिक समय दें। जो भी करें पूरे मनोयोग से करें। श्री देशमुख ने कहा कि अपने आप को अपग्रेड करते रहे तथा हमेशा अपडेट रहें। श्री देशमुख ने सभी को प्रेरित किया के अपने कर्तव्य को पूरे मन से करें। अपने मन में किसी तरह का ईगो ना रखें तथा अपने पद पर रहकर नागरिकों की भरपूर सेवा और भलाई के कार्य करें।

187 Views
What do you think?

Leave a Reply