किसानों के हित में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : ओम पटेल  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के समस्त ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस 4 सितंबर को धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले पत्र का हवाला देते हुए बताया कि 4 सितम्बर को किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़के, महिलाओं, बालिकाओं से दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर ब्लाक मुख्यालयों हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अन्न दाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है। किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई है, वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रूपये प्रति क्विंटल थे। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है। सोयाबीन की फसल का भाव किसानों के अनुसार 6000 रुपए नहीं किया जा रहा हैं प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानियां, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ता हाल खराब सड़के, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर पर हो रहे दुराचार, अजा, एवं अजजा वर्गों, अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव, अत्याचार एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में सभी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 186

Leave a Reply

error: Content is protected !!