नेहरू स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता


अनोखा तीर, हरदा। 17 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें हरदा खिरकिया एवं टिमरनी ब्लॉक के बालक और बालिका वर्ग ने भाग लिया। इसमें तीनों ही ब्लॉक के बीच लीग मेंच का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों ब्लॉक ने एक दूसरे से मैच खेले। अंत में फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग का हुआ। जिसमें हरदा ने खिरकिया को 13-4 से हराकर विजेता बनी। बालक वर्ग में खिरकिया ने हरदा को 5-3 से हराकर विजेता बनी। इस अवसर पर प्रतियोगिता की सहसंयोजक राजेश बीलिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खो-खो कोच मोनिका मेहता, पूजा बिश्नोई, कांची दुगाया, मोहित अवस्थी, भूपेंद्र तोमर मालती कर्मा, सचिन बरकड़े, अनिता मिश्रा, हेमलता मंडराई,दर्शन खोरे, राहुल कैथवास, उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेंट मैरी स्कूल में किया गया। जिसमें हरदा ब्लॉक ने खिरकिया ब्लॉक को 6-0 से हराकर विजेता बनी। इस अवसर पर बर्नार्ड बक्सला, भारती सोनकर, मनीष प्रजापति, एल्विन एंथोनी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी भीमसिंह विषैला, रामनिवास जाट एवं खेल युवा कल्याण विभाग की समन्वयक सलमा खान, संदीप सौदे भी उपस्थित थे।

201 Views

Leave a Reply