-कार्यक्रम में शामिल होने विधायक दोगने के साथ हरदा से पहुंचे सैंकड़ों कार्यकर्ता
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा भ्रष्ट बीजेपी सरकार सरकार के खिलाफ 30 अगस्त को युवा क्रांति हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिसमें हरदा से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए और सीएम हाउस का घेराव में शामिल हुए। सीएम हाउस घेराव में विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने, जिलाध्यक्ष ओम पटेल, गौरीशंकर शर्मा, गगन अग्रवाल, अजय सिंह राजपूत, कमल वाष्ट, योगेश चौहान, अजय पाटील, मुजाहिद अली, अनुग्रह तोमर, धर्मेन्द्र चौहान, जितेंद्र सिंह राजपूत, नवल सिंह, मस्तान सिंह, कृष्णा विश्नोई, सुमित ओनकर, धर्मेन्द्र शिंदे, श्यामलाल गंगवाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीएम हाउस-हल्ला बोल कार्यक्रम

51 Views


